पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. अमेरिकी ‘सेंटकॉम’ ने लगातार नौवीं रात ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर अब अमेरिका का पूर्ण नियंत्रण है और ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को कुचला जा रहा है. वहीं, ईरान ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है. ईरानी सरकारी मीडिया और ‘आईआरजीसी’ ने होर्मुज पर अपना नियंत्रण होने का दावा करते हुए सीरिया में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर जवाबी हमले की बात कही है। दोनों देशों के परस्पर विरोधी दावों और बढ़ते सैन्य टकराव ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापारिक मार्ग होर्मुज को लेकर वैश्विक चिंता बढ़ा दी है.
